Red Moon क्या है? ओर क्यु होता है?
पूर्ण चंद्र ग्रहण को अक्सर "Red Moon" या "Blood Moon" कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्र का रंग लाल दिखाई देता है। यह शब्द उन घटनाओं के लिए भी उपयोग किया जाता है, जब लगातार चार पूर्ण चंद्र ग्रहण होते हैं।
Blood Moon या Red Moon क्यों होता है?
"Blood Moon" or "Red Moon" कोई वैज्ञानिक शब्द नहीं है, लेकिन हाल के समय में इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण के लिए लोकप्रिय रूप से उपयोग किया जाने लगा है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है और सूर्य का सीधा प्रकाश उस तक नहीं पहुंच पाता।
हालांकि, कुछ प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्र तक पहुंचता है। इस प्रक्रिया में, वायुमंडल की वजह से नीली रोशनी छिटक जाती है और केवल लाल रंग की लंबी तरंगें चंद्र तक पहुंचती हैं। यही कारण है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्र लाल, नारंगी या भूरा दिखाई दे सकता है। यह प्रक्रिया सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आकाश के रंग बदलने जैसी होती है।
Lunar Tetrad
Lunar Tetrad एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसमें दो वर्षों के भीतर चार पूर्ण चंद्र ग्रहण होते हैं। ये ग्रहण लगभ 6 Month के दौरान होते हैं, और इनके बीच पांच सामान्य पूर्णिमा होती हैं। इस घटना को भी कभी-कभी "Blood Moon" कहा जाता है।
चूंकि केवल एक-तिहाई चंद्र ग्रहण पूर्ण होते हैं और पृथ्वी पर किसी भी स्थान से एक दशक में सिर्फ 4 से 5 पूर्ण चंद्र ग्रहण देखे जा सकते हैं, Lunar Tetrad एक दुर्लभ घटना है। इसकी इस अनोखी प्रकृति के कारण, कुछ लोग इसे विशेष या आध्यात्मिक महत्व देते हैं।

